Uttarakhand News : जेल से छूटकर पिता ने बेटी से किया रेप, फिर पहुंचा जेल

0
43
Rape

Uttrakhand Crime News: देवभूमि उत्तराखंड से रिश्तों को लेकर शर्मनाक खबर सामने आई है। मामला नैनीताल जिले के काठगोदाम का है। यहां नाबालिग बेटी के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म (Father Raped daughter) कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या का भी आरोप है। यह आरोपी हत्या के मामले में पहले ही जेल की सजा काट चुका है।

पिता ने बड़ी बेटी से किया दुष्कर्म

काठगोदाम के एक गांव का रहने वाला 40 वर्षीय आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है. आरोपी की 13-15 साल की दो बेटियां हैं। पिता पर अपनी बड़ी बेटी से दुष्कर्म का आरोप है।

वह उसके साथ मारपीट भी करता था। जिससे दोनों बहनों ने पुलिस को सारी बात बता दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

7 साल की सजा काटकर जेल से आया था बाहर 

काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है. कई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अपनी एक बेटी को साथ ले गई थी।

आरोपी पहले से ही हत्या का आरोपी है। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या की थी। इस मामले में वह 7 साल की सजा काटकर घर आया था. फिर उसने अपनी ही बेटी के साथ रेप किया, जिसके बाद उसे फिर से जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here