Rape News: दो पुलिसकर्मियों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट किया घायल

0
58
Two policemen gang-raped woman, private part injured

Rape News: लोहरदगा के तुइमू गांव की 50 वर्षीय विधवा के साथ दो पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिसकर्मियों की बर्बरता से महिला बुरी तरह से शिकार हुई थी।

जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई गई।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया है। फिलहाल महिला का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार पीड़िता सुबह करीब 11 बजे अपने खेत में घास काटने गई थी। जहां पुलिस कर्मियों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म और प्रताड़ना के बाद महिला ने किसी तरह जान बचाई और अपने घर आ गई। महिला के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था।  देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर फैल गई।

महिला के बेटे ने ग्रामीणों की मदद से पीड़िता को दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोग व ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंची और प्रशासन से आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, जो भी इस जघन्य अपराध में शामिल होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here