Rape News : बिलासपुर । बिल्हा क्षेत्र में दुकान पर जा रही 11 वर्षीय बच्ची को युवक ने रोक लिया। इसके बाद उसे गांव के एक सुनसान घर में ले जाया गया।
युवक के साथी ने दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया। एक अन्य युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। सुबह युवकों ने उसे छोड़ दिया।
इसके बाद नाबालिग घर पहुंची और परिजन को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
बिल्हा क्षेत्र की रहने वाली 11 साल की बच्ची छठी कक्षा की छात्रा है। रविवार को वह किराना दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी बीच एक सुनसान जगह पर गांव में रहनेवाले रमेश मरावी और पवन मरकाम ने उसे रोका।
दोनों उसे जबरन अपने साथ गांव के एक सुनसान घर में ले गए। वहां पवन ने नाबालिग और रमेश को एक कमरे में भेज दिया। इसके बाद उसने रमेश के कहने पर बाहर से दरवाजा बंद कर लिया।
रमेश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दोनों रात भर कमरे में रहे। सुबह पवन ने दरवाजा खोला। इसके बाद उन्होंने नाबालिग को छोड़ दिया।
नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म, दो युवक गिरफ्तार
कोनी इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने छेड़छाड़ की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
कोनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार की रात वह अपने देवर के साथ कमरे में सो रही थी. इस दौरान घुटकू थाना पारा निवासी संतोष लोनिया खिड़की के पास आ गया और महिला की टांग बाहर से खींचने लगा. इससे महिला की नींद खुल गई।
उसने अपने देवर को जगाया और युवक से आने का कारण पूछा। इस पर युवक ने दरवाजा खोलने को कहा। महिला ने दरवाजा खोलते ही संतोष अपने भाई सुमंत लोनिया के साथ महिला के घर में प्रवेश किया।
वह महिला से छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध करने पर दोनों भाइयों ने जेठानी और देवरानी की पिटाई कर दी। महिलाओं के साथ मारपीट करने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।
महिलाओं ने कोनी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।