Mumbai Gang Rape Case: मुंबई (Mumbai) में एक 42 साल की महिला के साथ घर में घुसकर गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने मिलकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दाग दिया।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को कुर्ला में हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक ही इलाके में रहते हैं।
Crime Story : साइलेंट किलर बेवफा बीवी की खुनी कहानी, पति का मर्डर किया और सुराग भी नहीं छोड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों को सिगरेट से जला दिया और उसके सीने और दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
एक आरोपी ने घटना का वीडियो बना लिया और पुलिस से संपर्क करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। कुर्ला पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद एक एनजीओ से संपर्क किया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई।
तीनों पर धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (स्वेच्छा से एक खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।