Maharashtra Rape Case: जालना में विकलांग महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपित गिरफ्तार

0
74
Rape

Maharashtra Rape Case: महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में एक दिव्यांग महिला के साथ कथित तौर पर पांच लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना 28 अगस्त को जिले के बदनापुर तहसील के एक गांव की है।

अधिकारी ने कहा कि विकलांग पीड़ित के परिवार के सदस्यों को बुधवार को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here