‘Love Jihad’ in Banda | यूपी के बांदा में एक युवक ने नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक और उसके परिवार ने लड़की पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया।
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप और धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की 1 सितंबर को साइबर कैफे जा रही थी। रास्ते में उसके प्रेमी ने परिजनों की मदद से उसे बहला-फुसलाकर कानपुर ले गया।
वहां से इसे लखनऊ, झांसी, बाराबंकी ले जाया गया। वह हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहा था, उसी समय उसे एक दरगाह पर ले गया, जहां धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा।
लड़के के परिवार वाले उस पर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे, लेकिन लड़की मौका पाकर भाग निकली और घर पहुंचकर परिवार को अपनी आपबीती बताई।
परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत धर्म परिवर्तन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं।
नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव
पुलिस का कहना है कि लड़के पक्ष के लोग हिंदू नाबालिग लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे और उसे हैदराबाद, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर ले गए। वे उसे एक दरगाह पर भी ले गए, लेकिन लड़की मौका पाकर चली गई और घर पहुंचकर परिवार को सूचना दी।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें जावेद नाम के लड़के का एक लड़की से संबंध था।
इस पूरे घटनाक्रम में लड़के की मां, बहन समेत कई लोग शामिल हैं। लड़के का दोस्त फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। लड़की को दरगाह पर ले जाकर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया है।