किडनैप लड़की को 1 घंटे तक सड़कों पर घूमाया, लाइटर से जलाने की कोशिश, पीडिता को हाईवे पर छोड़कर भागे आरोपी

0
20
दिल्ली

दिल्ली : गाजियाबाद में गुरुवार रात दो युवकों ने 20 वर्षीय युवती को कार में अगवा कर लिया और एक घंटे तक दिल्ली व गाजियाबाद की सड़कों पर घुमाते रहे। कार के अंदर पीटा, दांतों से काटा। इस दौरान आरोपी ने शराब पी और बच्ची को लाइटर से जलाने का भी प्रयास किया।

जब लोग जमा हो गए तो आरोपी उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कैब ड्राइवर हैं। पीड़ित लड़की लिंक रोड इलाके के ब्रजविहार डबल स्टोरी की रहने वाली है। वह घरों में आया (बच्चों को पालने) का काम करती है। बच्ची के पिता ने बताया, गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के करीब मेरी बेटी काम से घर लौट रही थी।

रास्ते में कार सवार दो युवकों ने ब्रजविहार पुलिया स्थित कौशिक नर्सिंग होम के पास लडकी को जबरन रोक लिया। उन्होंने मेरी बेटी को जबरन कार में खींच लिया और उसकी पिटाई की। इसमें उसका सिर फट गया। आरोपियों ने मेरी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसने उसके साथ जबरदस्ती भी की।

कार में सवार आरोपी पहले लड़की को गाजियाबाद से दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ले गए। वहां कुछ राहगीरों ने कार में  संदिग्ध हलचल देखी और दिल्ली पुलिस को फोन किया। दिल्ली पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो आरोपी कार लेकर फरार हो गए और गाजियाबाद में एनएच-9 पर गौर पार्क के पास आ गए।

यहां उसने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। पीड़िता के पिता ने बताया, ‘वे बार-बार मेरी बेटी को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहे थे। इस दौरान आरोपी ने योजना विहार ठेके के पास कार को एक मिनट के लिए रोका और वहीं बंद कार में ही शराब पी ली।

पीड़िता ने शीशे पर हाथ मारे

कार लॉक थी, इसलिए पीड़ित उसे खोल नहीं पाया। पीड़ित ने कार के शीशे पर कई बार टक्कर मारी तो यहां लोग जमा हो गए। इसमें एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया।

यूपी-112 कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी और पीड़िता को इंदिरापुरम थाने ले जाया गया। वहां से मामला थाना लिंक रोड का निकला, इसलिए दोनों को वहां ले जाया गया। एक आरोपी की शिनाख्त पर दूसरे को भी कुछ देर बाद पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपी हैं कैब ड्राइवर

गिरफ्तार आरोपी कुशांत और प्रिंस तिवारी हैं। दोनों बृजविहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है। पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-342, 354(बी), 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता पहले कुशांत के मकान में किराए पर रहती थी. इसलिए दोनों की पहले से जान पहचान थी। पीड़िता की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसका पति से तलाक हो गया।

इस वजह से वह अपने मायके में रह रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे आरोपियों की असल मंशा क्या थी? कहीं कोई पुरानी दुश्मनी तो नहीं? पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here