जंहा (वैशाली)। जंहा थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में आठ युवक शामिल थे। पुलिस ने गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
वैशाली के पुलिस कप्तान मनीष के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपितों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छिपते हुए पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पांचों ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को स्वीकार किया है। पीड़िता के परिजनों ने प्रेमी पर पूरी घटना की योजना बनाने का आरोप लगाया है।
पिता घर से दूर काम करता है
पीड़िता के पिता घर से दूर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। जिससे परिवार का भरण पोषण होता है। घटना के बाद पीड़िता की मां ने अपने पति को घटना की जानकारी दी।
पति घर पहुंचकर पीड़िता को अपने साथ ले गया और शनिवार को थाने पहुंचा। जहां एसएचओ ने पीड़िता से घटना की जानकारी लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार को आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था।
गुरुवार को सभी आरोपियों ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद किसी अन्य व्यक्ति ने बच्ची को उठाई हुई जगह पर छोड़ दिया था।
घटना के बाद डरी हुई बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी. चूंकि घर पर कोई पुरुष नहीं था।
वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए समय पर पुलिस स्टेशन नहीं पहुंच सकी। पिता के घर आने के बाद वह थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी।
आठ युवकों ने की रेप की घटना को अंजाम
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पुलिस स्तर पर पूछताछ के दौरान आठ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस स्तर पर पूछताछ में पता चला है कि इस घटना में आठ लोग शामिल थे. पुलिस स्तर से अब तक पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि पुलिस फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
घटना का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप
इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में शामिल आरोपित युवकों ने अपने मोबाइल से यह वारदात की थी।
वायरल वीडियो के मुताबिक नाबालिग लड़की एक युवक से लिपटकर अपना मुंह छिपाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
जिस लड़के से नाबालिग लड़की चिपकी हुई है वह वहां मौजूद अन्य युवकों से मुक्त होने के लिए माफी की गुहार लगा रहा है।
वहीं छेड़छाड़ करने वाले युवकों के स्तर पर उसे डराने-धमकाने के लिए तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं। इसके बाद नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।