Crime News : देश में कई चौंकाने वाली घटनाएं हो रही हैं। ऐसा ही भयानक वाकया सामने आया है। दिल्ली के टिकरी बॉर्डर इलाके में 18 साल के युवक और 48 साल की महिला के बीच अफेयर में एक लड़की की जान चली गई है।
इस मामले में पुलिस के मुताबिक 17 साल की इस नाबालिग लड़की को अपनी मां और 18 साल के आरोपी हरीश की दोस्ती पसंद नहीं आई। वह अक्सर इसका विरोध करती थीं। इसलिए युवक ने उसका कांटा निकाल दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, लड़की को अपनी मां के अफेयर की जानकारी थी लेकिन वह इसके खिलाफ थी। इस वजह से आरोपी हरीश ने लड़की को मारने का फैसला किया।
पीड़िता के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। समीर शर्मा के मुताबिक पुलिस को बुधवार दोपहर करीब 1 बजे फोन आया।
इसमें बताया गया कि एक युवक ने चाकू से नाबालिग लड़की का गला काट दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल ले गई।
यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी हरीश और मृतक लड़की की मां के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
ये तीनों एक ही घर में रहते थे। इसके अलावा हरीश और महिला एक ही कंपनी में काम करते थे। इस घटना ने सनसनी मचा दी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।