Telangana News : क्या कसूर था इस लड़की का? पेचकश से आंखें नोच लीं, ब्लेड से रेत दिया गला, मर गई तड़प-तड़प कर

0
24
Girl strangled to death with blade in Telangana

Telangana Girl Murder | तेलंगाना में एक 19 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर उसकी आंखें फोड़ दी गईं। उसका गला ब्लेड से रेता गया था। पुलिस को उसका तैरता हुआ शव मिला। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। घटना विकाराबाद जिले के परिगी मंडल के कालापुर गांव की है।

यहां 19 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार जट्टू सिरिशा नाम की युवती शनिवार की रात घर से निकली थी। वह वापस घर नहीं लौटी। उसके परिवार ने लड़की को खोजने की बहुत कोशिश की, लेकिन शुरुआत में उसका पता नहीं चला। इस दौरान उसके परिजनों को सूचना मिली कि तालाब में एक युवती का शव तैर रहा है।

फौरन वह मौके पर पहुंच गया। लड़की की पहचान जुट्टू सिरिशा के रूप में हुई है। उसकी आंखों पर चोट के निशान थे। उसका गला रेता गया था। पुलिस को शुरूआत में लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से बच्ची का गला रेता गया होगा। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया है। हालांकि, जांच अभी जारी है, ये प्रारंभिक तथ्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here