Crime News: मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जनकपुरी मोहल्ले में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पूजा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। महिला के परिजनों की तहरीर पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
हालांकि महिला के ससुराल पक्ष की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 समेत कई धाराओं के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतक महिला की मां कौशल का कहना है कि पूर्व प्रेमी उनकी लड़की को उसके घर भी बुला रहा था। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में आरोपी की शिकायत तितवी थाने में भी दर्ज करायी गयी है।
इस मामले में सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिवार द्वारा एक युवक पर आरोप लगाया गया है कि वह शादी के बाद भी उसे परेशान कर रहा था।
वह मृतक महिला से पहले से परिचित था। इस शख्स को महिला के परिवार ने नामज़द किया है। उसी तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।