Marriage Rituals: विवाह में होने वाली सभी रस्मों का बहुत महत्व माना जाता है और हर रस्म के पीछे कोई न कोई कहानी जुड़ी होती है।
वहीं आज हम आपको एक ऐसी रस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह रिवाज सुनने में अजीब है क्योंकि यहां लड़की की मां उसके हनीमून पर उसके साथ रहती है।
हनीमून का नाम सुनते ही शादीशुदा लोगों की यादें ताजा हो जाती हैं। फिल्मों और टीवी सीरियलों में हनीमून को जितना रोमांटिक दिखाया जाता है, लेकीन असल में ऐसा नहीं होता है।
ज्यादातर कपल्स इस रात को एक-दूसरे को समझने और खूब बातें करने में बिताते हैं। साथ ही देशों में हनीमून से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं भी हैं।
इसी के चलते अफ्रीका के कुछ प्रांतों की सबसे अनोखी परंपरा है, जहां हनीमून पर लड़की की मां उसके साथ कमरे में सोती है।
सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन के कमरे में सोती है मां
यहां सालों से इस परंपरा का पालन किया जा रहा है। सुहागरात की मान्यता के अनुसार शादी के बाद जब पहली बार पति-पत्नी एक साथ रात बिताते हैं, तो दुल्हन की मां भी उनके साथ होती है।
वहीं अगर मां न हो तो घर में एक बुजुर्ग महिला उनके साथ ही सोती है। कहा जाता है कि बुजुर्ग महिला उस रात नए जोड़े को सुखी वैवाहिक जीवन के बारे में बताती है, और दुल्हन को समझाती है कि उस रात उसे क्या करना है।
रात में सब कुछ ठीक था
वहीं, अगली सुबह दूल्हा-दुल्हन के कमरे में मौजूद मां या बुजुर्ग महिला परिवार के अन्य सदस्यों को इस बात की पुष्टि करती है कि रात में सब कुछ ठीक था।
दरअसल, इस बुजुर्ग महिला की उपस्थिति यहां शर्म से नहीं बल्कि उस रस्म से जोड़कर देखी जाती है, जिसका पालन आज भी किया जाता है।