Crime News : घर में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

0
67
Delhi Crime

सफीपुर: भैंसरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतक के भाई ने जब हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया।

रिपोर्ट में दाहिने हाथ और चेहरे में तीन गंभीर चोटें पाई गई हैं। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। भैंसरा गांव निवासी रणधीर की पत्नी किरण (24) का शव शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पड़ा मिला।

बहन की मौत की सूचना पर पूरन नगर मोहल्ला निवासी सुनील ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि बहन की शादी एक साल पहले हुई थी। पति रणधीर दिल्ली में मजदूरी का काम करता है और बहन भी उसके साथ थी।

एक महीने पहले किरण ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद पति उसे गांव लाकर छोड़ गया था और शनिवार दोपहर बहन की मौत हो गई।

दिल्ली से लौटे पति ने बताया कि प्रसव के बाद पत्नी काफी कमजोर हो गई थी। उसे देखभाल के लिए रिश्तेदारों के पास छोड़ दिया गया था।

शनिवार दोपहर वह गद्दी पर बैठी थीं। जमीन पर गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त भाभी बच्चे को खाना खिला रही थी।

कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

Also Read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here