शराब के नशे में सो रहा था पति, बगल में ही पत्नी का प्रेमी से चल रहा था संबंध और ..

0
78
Wife Have Sex With Boyfriend

Wife Have Sex With Boyfriend : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला अपने पति के बगल में ही प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी और इसी बीच महिला का पति उठ गया।

इसके बाद जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है। फिलहाल पुलिस ने मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उरेना गांव का है, जहां रहने वाले अरविंद की पत्नी का लंबे समय से किसी और के साथ अफेयर चल रहा था। बताया गया कि घटना वाले दिन अरविंद शराब पीकर घर लौटा और खाना खाकर सो गया।

मौके का फायदा उठाकर महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसके साथ संबंध बनाने लगी। इसी बीच अरविंद जाग गया और आधी रात को ही शोर मचाने लगा।

इसके बाद अरविंद को उसकी पत्नी और प्रेमी ने खाट से फेंक दिया और गला घोंटकर मार डाला। वहीं, सुबह अरविंद की पत्नी ने पड़ोसियों को अरविंद की मौत की सूचना दी और बताया कि ज्यादा मात्रा में शराब पीने से उसकी मौत हुई है।

इसके बाद ग्रामीण अरविंद के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पीएम की रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि अरविंद की मौत गला घोंटने से हुई है।  पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों के नंबर सर्विलांस पर लगा दिए और मौके से बीटीएस का डाटा भी हासिल कर लिया।

जिसमें पुलिस को एक नंबर मिला, जो उसी घर से चल रहा था। जांच के दौरान वह नंबर मोहित का निकला। पुलिस ने मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया।

उसने पुलिस को अपने और रुचि के बीच संबंध की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रुचि को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Also Read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here