Crime News : शाजापुर की लड़की को कर्नाटक में लिव-इन में रखा, शादी से किया इनकार, केस दर्ज

0
71
Bihar Crime News

Crime News | भोपाल: शाजापुर की लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू होने के बाद उसका दोस्त उसे अपने साथ कर्नाटक ले गया। वहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहते हुए वह लड़की को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

कुछ दिनों बाद लड़की ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया, फिर वह लड़की के साथ मारपीट करने लगा। इस बात की जानकारी लड़की ने अपने पिता को दी।

पिता की शिकायत पर पुलिस बच्ची को कर्नाटक से लेकर आई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि 19 वर्षीय युवती शाजापुर जिले की रहने वाली है। उसकी शाजापुर निवासी दीपक से दोस्ती थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया।

छात्रा पढ़ने के लिए भोपाल आई और एक निजी नर्सिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। इस दौरान दीपक उनसे लगातार संपर्क में रहा। कुछ महीने पहले वह काम करने कर्नाटक गया था।

भयानक! 18 साल के लड़के को 48 साल की महिला से प्यार हो गया, बेटी कि जान चली गई

उसने लड़की से शादी करने का वादा किया और मई के महीने में लड़की को अपने साथ कर्नाटक ले गया। यहां दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

इस दौरान दीपक ने लड़की को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लड़की जब भी शादी की बात करती थी तो टाल देते थे। इस बीच उसका व्यवहार भी बदलने लगा। दीपक ने युवती को पीटना शुरू कर दिया।

परेशान होकर लड़की ने अपने पिता को मैसेज कर सारी बात बताई। इस बात की जानकारी पिता ने पुलिस को दी। युवती दीपक के साथ कोहेफिजा थाना क्षेत्र से गई थी।

इसलिए मामले की शिकायत इसी थाने में की गई थी। कोहेफिजा पुलिस की एक टीम कर्नाटक गई और लड़की को अपने साथ ले आई।

इस दौरान दीपक को पुलिस के आने की जानकारी हुई तो वह मौके से फरार हो गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने दीपक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here