Crime News : मेरा पति सीरियल रेपिस्ट है। तीन शादियां कर चुका हैं और 70 लड़कियों से शारीरिक संबंध बना चुका है। उसने अलग-अलग नाम से आईडी बनाई हैं। डेटिंग ऐप से लड़कियों को फंसाता है। दो मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। एसआई उसे बचा रहे हैं। टीआई ने नंबर ब्लॉक कर दिया, ये आरोप दिल्ली की रेप पीड़िता ने लगाए हैं।
बड़ी कंपनी से जुड़ी युवती ने इसकी शिकायत गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से भी की है। लड़की ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी ललित परमार से साल 2022 में हुई थी। उसने डेटिंग ऐप पर समर के नाम से आईडी बनाई थी। फोन पर बातचीत हुई तो पता चला कि उसका असली नाम ललित है।
दोनों ने शादी करने का फैसला किया और मुंबई (ठाणे) के एक मंदिर में शादी कर ली। उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद पता चला कि ललित के कई लड़कियों से संबंध हैं। साथ ही उनके फोटो, वीडियो और कॉल भी रिकॉर्ड करता है।
आरोपी डेटिंग ऐप से लड़कियों को फंसाता है
13 जून को पीड़िता ने लसूड़िया थाने में ललित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसी बीच पता चला कि न्यूयॉर्क की रहने वाली 27 साल की एक लड़की ने दो दिन पहले यानी 11 जून को ही ललित के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। ललित की इस लड़की से मुलाकात वकील के तौर पर हुई थी। लेन-देन के मामले में लड़की का पति जेल चला गया था।
ललित ने उससे कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा घोटालेबाज है। वह जेल से बाहर नहीं आएंगे। उसने शादी की बात कही और दोस्त के कमरे पर ले गया। आरोपी ने शादी की बात कहकर पीड़िता के साथ कई बार संबंध बनाए। कुछ समय बाद पता चला कि ललित शादीशुदा है।
गर्लफ्रेंड ब्लैकमेलर, मैं तुमसे ही शादी करूंगा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ललित डेटिंग ऐप के जरिए ही लड़कियों को फंसाता था। उसके निशाने पर वो लड़कियां होती थीं जिनका या तो ब्रेकअप हो चुका था या फिर उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव चल रही है। डिप्रेशन और तलाकशुदा लड़कियों को भी आसानी से फंसाया जाता था। मेरा अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो रहा है।
सहानुभूती पाने के लिए वो गर्लफ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रही है, मेरे घर वालों ने जबरदस्ती मेरी शादी करा दी थी, मैं जल्द ही तलाक ले लूंगा और तुमसे शादी कर लूँगा ऐसी दर्दभरी कहानी ललित हर लड़की को सुनाता था। लड़कियां उसकी बातों में आकर रिश्ता जोड़ देती या रिश्राते के लिए राजी हो जाती थीं।
एसआई ने लैपटॉप जब्त कर लिया, कोई फोन नहीं लाया
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने ललित परमार के खिलाफ सबूत नहीं जुटाए हैं। उसके लैपटॉप में कई लड़कियों के फोटो और वीडियो हैं। पुलिस ने पेन ड्राइव भी जब्त नहीं की है। एसआई कृष्णा तिवारी को बताया तो वह टाल गए। टीआई संतोष दूधी ने मेरा फोन ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से भी की है।