मुंबई: आरे कॉलोनी में शनिवार को पुलिस ने 32 वर्षीय एक महिला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी की हत्या की है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि महिला जोहरा शाह ने अपने प्रेमी रमजान शेख का पीछे से गला घोंटने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोहरा शाह और रमजान शेख (26) पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, वे पवई और आरे के बीच स्थित फिल्टरपाड़ा में रहते थे।
शादी को लेकर दोनों के बीच निजी जिंदगी में अनबन चल रही थी, जिसे सुलझाने के लिए वे पुलिस के पास जा रहे थे। इसी बीच झगड़े के बीच प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या को अंजाम दिया। वहीं, हत्या के बाद प्रेमिका ने पुलिस की पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है।
Crime News : देवर के इश्क में पति को दी मौत, पहले भी हत्या की कोशिश
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोहरा शाह रमजान शेख से शादी करना चाहता थी। जब दोनों साथ रहने लगे तो शेख शादी के लिए राजी हो गया। लेकिन कुछ समय से वह इसके लिए तैयार नहीं था।
साथ ही शाह को शेख के नियत पर भी शक था। शाह, जो पहले से शादीशुदा थी और उनके पहले पति से छह बच्चे थे। वह दो साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी।
शाह के दो बच्चे उनके और शेख के साथ फिल्टरपारा में रहते थे। वहीं, शाह के चार सबसे बड़े बच्चे शाह की मां के साथ उनके गृहनगर उत्तर प्रदेश में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को शाह और शेख के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया। शाह ने शेख पर शादी के झूठे वादों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, दोपहर करीब 1 बजे दोनों आरे कॉलोनी में पिकनिक प्वाइंट के पास एक बीट पोस्ट पर पहुंचने के लिए निकले।
लेकिन इससे पहले शेख ने धोखा दिया और पुलिस के पास जाने से इनकार कर दिया, जिससे शाह नाराज हो गई। जहां शाह ऑटो की पिछली सीट पर और शेख ड्राइवर की सीट पर बैठे थे।
इसी दौरान दोनों के बीच कहा-सुनी को लेकर मारपीट भी हो गई। तभी शाह ने कथित तौर पर पीछे से शेख का गला घोंटने के लिए अपने दुपट्टे का इस्तेमाल किया।
शेख का गला घोंटने के बाद शाह ऑटो से उतरी और खुद को सरेंडर करने पवई थाने पहुंची। वह दोपहर करीब 1.30 बजे पवई थाने पहुंची और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
पवई पुलिस अधिकारियों ने अपने आरे पुलिस समकक्षों को सूचित किया, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि शेख अब नहीं रहा।
इसके बाद पुलिस ने शाह को हिरासत में ले लिया। शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।