नर्मदापुरम : जिले में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार रात उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. महिला के तीन बच्चे हैं और आरोपी उससे नौ साल छोटा है।
घटना 21 सितंबर की रात 2:30 से 3 बजे के बीच की है। बुधवार की सुबह महिला का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला।
आरोपी ने कहा, महिला को उसका अन्य लड़कियों से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। उसने गुस्से में मार डाला। आरोपी ने महिला के हाथ, सिर और पेट पर चाकू से कई वार किए थे।
घटना जिले से 70 किलोमीटर दूर शिवपुर के लुचगांव गांव की है। आरोपी संजय केवट (22) और एक 31 वर्षीय महिला पड़ोसी थे।
दोनों के अफेयर की जानकारी उनके परिवार के लोगों को भी थी। तीन दिन पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। पति गुस्से में घर से निकल गया। हत्या की जानकारी होने पर वह घर लौट आया।
घटना के वक्त महिला के तीन बच्चे (डेढ़ साल, तीन साल आठ साल) घर में सो रहे थे। बड़ा बेटा देर रात 2.30 बजे उठा। महिला और उसके प्रेमी को झगड़ता देख उसने घर के बाहर सो रहे अपने दादा को बताया।
लेकिन, महिला ने कहा था कि उसका प्रेमी और उसके बीच कोई न आए। इसलिए ससुर कुछ नहीं बोले और लेटे रहे। पोते को भी अपने साथ सोने के लिए ले गए। अगले दिन घटना का पता चला।
थाना प्रभारी ने बताया, युवक के दूसरी लड़कियों से बात करने पर महिला आपत्ति करती थी. इसलिए उसने रात के 12 बजे युवक को बातचीत के लिए घर बुलाया।
बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोपी ने वहां रखे चाकू को उठाकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मंगलवार की रात जैसे ही वह घर पहुंचा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।