Crime News : ग्वालियर शहर के सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपियों में जीजा-साले भी शामिल है।
खास बात यह है कि करीब दस साल पहले एक युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद एक युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी के आधार पर वह कई सालों से लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था।
आरोपित ने सारी हदे पार कर दी, और खुद के बाद उसने अपने साले और दोस्त को भी लड़की से रेप करने के लिए भेजा। यह कई सालों से चल रहा था। लड़की परेशान हो गई और आत्महत्या करने की सोचने लगी।
मुरैना में लड़की की शादी होने पर भी ये लोग उसका शोषण करते रहे। आखिरकार उसने अपने पति और पिता को घटना की जानकारी दी।
https://kaliganga.in/category/crime-story/
मामले के मुख्य आरोपी रिंकू उर्फ रुकवेंद्र को सिरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साला और एक अन्य युवक फरार है।
नदी के उस पार ताल क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 साल पहले उसकी पहचान मोहल्ले में रहने वाले रुकवेंद्र के रूप में हुई थी।
एक दिन रुकवेंद्र ने उसे अकेला पाया और उसे हुरावली के एक कमरे में ले गया, जहाँ उसने लड़की के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया।
इस वीडियो के आधार पर उसने अपने साले विक्रम सिंह और दोस्त धर्मेंद्र से भी रेप करवाया। ये लोग लगातार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लड़की का यौन शोषण करते रहे।
इसी बीच मुरैना में लड़की की शादी हो गई। लेकिन बदमाशों ने उसका पिछा करना नहीं छोड़ा। आखिरकार परेशान होकर उसने यह बात अपने परिवार वालों को बताई।
फिर सिरोल पुलिस के पास जाकर इन लोगों ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रुकवेंद्र उर्फ रिंकू सेंगर को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरोल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इससे पहले यह मामला मुरैना में जीरो एफआईआर पर दर्ज किया गया था। केस डायरी आने के बाद सिरोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।