मेरठ से सटे हस्तिनापुर में शनिवार की रात करीब 8 बजे कस्बे की आर के कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की घर के दरवाजे पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी।
जिसमें मृतक की पत्नी ने अपने पहले पति पर हत्या का आरोप लगाया था। जानकारी के अनुसार कस्बे की आर के कॉलोनी में रहने वालाअशोक पुत्र मिठल्ल लाल पिछले करीब तीन वर्षो से अपना निजी मकान में रह रहा था।
जबकि वह मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है। दिल्ली कारपोरेशन विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। उसकी पहली शादी कोमल से हुई थी जिसके 8 और 10 वर्ष के दो बच्चे हैं।
कोमल बच्चों के साथ अशोक की मां के पास त्रिलोकपुरी में रह रही थी। वहीं वह अन्य दूसरी महिला प्रवेश को लेकर हस्तिनापुर रह रहा था।
प्रवेश से उसकी पुरानी जान पहचान थी जिसके चलते उसने अपना दिल्ली स्थित घर छोड़ दिया और हस्तिनापुर में निजी आवास पर रहने लगा।
अपनी पत्नी परवेश को अशोक के साथ देख कर प्रवेश का पहला पति रविंदर उनसे बैर रखने लगा और इसका उसने कई बार विरोध भी किया।
कई बार धमकियां भी दी परंतु अशोक नहीं माना और प्रवेश के साथ हस्तिनापुर रहने लगा प्रवेश दो बच्चों को रविंदर के पास छोड़कर अशोक के साथ हस्तिनापुर आ गई थी।
जिस बात का बदला लेने के लिए प्रवेश के पहले पति रविंद्र ने अशोक को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।