भाभी को गुजरात ले जाकर देवर ने किया गंदा काम, पीड़िता बोली- दुकान में भी करता था दुष्कर्म

0
66
Rape

भोरे (गोपालगंज)। बिहार के गोपालगंज में एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक देवर झांसे में अपनी भाभी को गुजरात ले गया और वहां उसके साथ पांच माह तक गंदा काम किया।

महिला का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो वह उसके साथ मारपीट करता था और उसे बुरी तरह घायल कर देता था।

खबर के मुताबिक जिले के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को उसके देवर ने पांच महीने तक एक कमरे में कैद कर दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं गुजरात से गोपालगंज आने के बाद भी देवर दुकान के अंदर महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाता था।

झांसा देकर ले गया गुजरात 

पीड़िता ने बताया है कि भोरे बाजार में उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान है। महिला के देवर ने बताया कि गुजरात में कपड़े सस्ते और अच्छे हैं।

तो मेरे साथ गुजरात आ जाओ और वहां से कपड़े लाकर यहां के बाजार में बेच दो। यह ज्यादा फायदा होगा। देवर के कहने पर पीड़िता अपने साथ 3.50 लाख रुपये लेकर गुजरात गई।

कमरे में बंद कर पांच माह से किया गंदा काम

पीड़िता का आरोप है कि गुजरात जाने के बाद आरोपी ने महिला को एक कमरे में बंद कर दिया और पांच महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था और उसे बुरी तरह घायल कर देता था।

दुकान में भी करता था जबरदस्ती

महिला ने पुलिस को बताया है कि गुजरात में कपड़े खरीदने गई थी तो पैसे खत्म होने के बाद उसका देवर फिर गोपालगंज लेकर वापस आ गया।

पीड़िता का आरोप है कि यहां आने के बाद भी देवर ने दुकान में दो बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here